Madhubani News : महादलित बस्ती में विकास शिविर का हुआ आयोजन

शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के खैरी बांका उत्तरी, तीसी नरसाम दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय भरन टोल, रथौस, सिंधिया पुरव, सामुदायिक भवन जफरा, नाहस रूपौली उत्तर, रघेपुरा, औसी वभनगामा दक्षिणी के परिसर में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, आरडीओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ शेखर कुमार, पीओ जीवन चंद्र, बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा, मिथिलेश कुमार कामत ने लोगों की समस्याएं सुनकर निबटारा किया. बीडीओ ने दलित महादलित समुदाय से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की. कहा कि सरकार एससी एसटी जाति के लिए 22 प्रकार की योजनाएं चला रही है. सरकार का यह प्रयास है कि शिविर के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं की क्रियान्वयन और निष्पादन मौके पर ही किया जाए. लेकिन शिक्षा और जागरूकता के अभाव के कारण योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नहीं मिल पाता है. जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, कबीर अंत्येष्टि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई. शिविर में पंचायत के लोगों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया. मौके पर वकील राम, मीरा कुमारी, नेहा कुमारी, अनिल राम, हीरा देवी, महेश साफी, चंदन कुमार, अरविंद कुमार सहीत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >