Madhubani News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के कार्ड के लिए जिले में विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है.

मधुबनी.

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के कार्ड के लिए जिले में विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है. जिसके तहत रेडक्रॉस में आयुष्मान वय योजना के तहत 70 से अधिक उम्र के लोगों का विशेष योग अभियान के तहत कार्ड बनाया जा रहा है. साथ ही अन्य पात्र लाभार्थियों का भी कार्ड बनाया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कार्ड बनवा सकते है. साथ हीं जिले के सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल के डिजिटल काउंटर पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है. जिले के सभी पंचायत के महादलितोलों में बुधवार एवं शनिवार को विशेष अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा रहा है, वही 26, 27 एवं 28 में को विशेष अभियान चला कर कार्ड बनाया जाएगा.

डीपीसी कुमार प्रियरंजन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक साल में पांच लाख खर्च तक इलाज निःशुल्क करा सकता है. हालांकि किसी भी व्यक्ति के पास राशन कार्ड है, तो उसके परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज का लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सूची में अगर किसी का नाम नहीं होगा, तो उस राशन कार्ड धारी का सीएम आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनाया जाएगा. इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं. इलाज कराने के लिए चिन्हित अस्पतालों में आपको जाना होगा. जहां आयुष्मान कार्ड दिखाने के बाद आपका इलाज हो जाएगा. इलाज के दौरान किसी प्रकार का शुल्क आपसे नहीं लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >