मधुबनी : डीएम गिरीवर दयाल सिंह ने मतदान केंद्र संख्या व नाम का गलत प्रस्ताव भेजने के कारण अंधराठाढी बीडीओ को झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.
क्या है मामला. अंधराठाढी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रूद्रपुर थानान्तर्गत क्रमश: डुमरा, कर्णपुर व महरैल पंचायत में 28 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में पांच मतदान केंद्रों का नाम व केंद्र संख्या का प्रस्ताव 29 फरवरी 17 को भेजा गया था. जिसके बाद दिनांक 23 फरवरी 17 को जिला सूचना विज्ञान केंद्र में गश्ती सह मतपेटिका संग्राहक दंडाधिकारी की नियुक्ति पत्र के साथ मतदान केंद्रों की संबद्धता सूची निर्गत करने के क्रम बीडीओ द्वारा भेजे गये मतदान केंद्र व नाम में भिन्नता पायी गयी. जिलाधिकारी ने इसे निर्वाचन कार्य में लापरवाही व शिथिलता का मामला पाया. लिहाजा 24 घंटे के अंदर बीडीओ को अपना मंतव्य अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया है.
