महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

झंझारपुर : भैरवस्थान थाने के रैयाम गांव में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. सीओ हेमंत कुमार दास की मौजूदगी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. पुलिस की गिरफ्त में आयी महिला रैयाम गांव निवासी राज कुमारी देवी बतायी गयी है. एएसपी निधि रानी के निर्देश […]

झंझारपुर : भैरवस्थान थाने के रैयाम गांव में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. सीओ हेमंत कुमार दास की मौजूदगी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की.

पुलिस की गिरफ्त में आयी महिला रैयाम गांव निवासी राज कुमारी देवी बतायी गयी है. एएसपी निधि रानी के निर्देश पर सीओ झंझारपुर व भैरवस्थान थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में की छापेमारी अभियान सुबह के पांच बजे से शुरू किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सर्च अभियान के दौरान महिला के घर से जहां दस लीटर महुआ से निर्मित देसी शराब से भरी गैलन बरामद हुआ. वहीं घर के बगल में झाड़ी में रखे गुड़ एवं अन्य सामग्री को पुलिस ने नष्ट कर दिया. इस सर्च अभियान

महुआ शराब के
में सीओ झंझारपुर एवं भैरवस्थान थानाध्यक्ष के अलावे उत्पाद विभाग के अधिकारी शिवेंद्र कुमार, झंझारपुर के एएसआइ श्रीकांत उपाध्याय, अररियासंग्राम ओपी के एएसआइ रामाशीष पासवान,भैरवस्थान के विनदेशवी कामत एवं नवल किशोर यादव को शामिल किया गया था. गौरतलब हो कि एक माह पहले इस गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब को नष्ट कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >