समस्या के निदान को शिविर आयोजित

मधुबनी : बिजली विभाग के लाख प्रयास के बाद भी विपत्र में गड़बड़ी का मामला कम नहीं हो रहा है. बिजली विभाग में शिकायतों को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं में करीब 90 फीसदी उपभोक्ताओं की समस्या विपत्र में गड़बड़ी को लेकर ही होती है. बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 130 आवेदन […]

मधुबनी : बिजली विभाग के लाख प्रयास के बाद भी विपत्र में गड़बड़ी का मामला कम नहीं हो रहा है. बिजली विभाग में शिकायतों को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं में करीब 90 फीसदी उपभोक्ताओं की समस्या विपत्र में गड़बड़ी को लेकर ही होती है. बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 130 आवेदन दिये गये. इसमें भी अधिकांश आवेदन विपत्र सुधार को लेकर ही था. इधर , जनवरी माह में लगभग 35 उपभोक्ता ने विपत्र सुधार के लिये दिये गये आवेदन में से लगभग 70 उपभोक्ताओं के शिकायत का निवारण हो चुका है. वहीं बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया.

उसमें 145 उपभोक्ता ने विपत्र सुधार को लेकर आवेदन दिया. उपभोक्ता विकास कुमार सिंह ने बताया कि हम लगातार तीन शिविर में अपने विपत्र सुधार के लिए आवेदन दे रहें है. लेकिन विपत्र में सुधार नहीं हो रहा है. बुधवार को लगाया गया शिविर में लगभग 130 आवेदन विपत्र सुधार से संबंधित था. जबकि 15 आवेदन मीटर दोस से संबंधित था. विपत्र में हो रहे गड़बड़ी पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दो माह पूर्व नया एजेंसी को काम दिया गया है. सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने के कारण इस तरह की परेशानी हो रही है. अगले माह से सुधार हो जायेगा.

सामान उपलब्ध होगा तब मिलेगी सुविधा
पोल तार व ट्रांसफॉर्मर की राशि किसान को नहीं देना है. जब विभाग के पास समान उपलब्ध होगा तब विभाग चयनित जगह पर बिजली सेवा देगी. अगर किसी किसान को जल्दी है तो उसको प्राक्कलन के अनुसार राशि जमा करनी पड़ेगी.
संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >