Madhubani News : पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया संग्राम के 89 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

प्रखंड के अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक मधुबनी में बेनको प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन हुइा.

झंझारपुर. प्रखंड के अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक मधुबनी में बेनको प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन हुइा. इस ड्राइव में 89 छात्रों का चयन किया गया. जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल अभियांत्रिकी सहित विभिन्न शाखाओं के 800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. आयोजन बिहार एवं सीमावर्ती राज्यों के प्रमुख पॉलिटेक्निक कॉलेजों की सहभागिता के साथ हुई. ड्राइव का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. कुमारी शंभवी के मार्गदर्शन एवं बेनका प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड नेहा नित्या, मनीष कुमार तथा संदीप कुमार ने भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व किया. जिसमें सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार झा, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. तसगीर एहसान तथा कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र का विशेष सहयोग रहा. संस्थान के प्राचार्य शंभु कांत झा ने कहा कि 89 छात्रों का चयन राजकीय पॉलिटेक्निक मधुबनी के लिए उपलब्धि है और यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं कैरियर विकास पर केंद्रित प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत होती साझेदारी को दर्शाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >