बीएड कॉलेज के साक्षात्कार पर राज भवन की रोक

मधुबनी : शहर के आरके कॉलेज स्थित बीएड कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित 23 अक्तूबर के साक्षात्कार पर राज भवन ने रोक लगा दी है. बताते चलें कि शिक्षकों के रिक्त नौ पदों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा आवेदन मांगी गई थी. कॉलेज प्रशासन द्वारा 23 अक्तूबर को आवेदकों के […]

मधुबनी : शहर के आरके कॉलेज स्थित बीएड कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित 23 अक्तूबर के साक्षात्कार पर राज भवन ने रोक लगा दी है. बताते चलें कि शिक्षकों के रिक्त नौ पदों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा आवेदन मांगी गई थी. कॉलेज प्रशासन द्वारा 23 अक्तूबर को आवेदकों के साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई थी. लेकिन, अचानक किसी कारण वश साक्षात्कार पर अगले आदेश तक राज भवन द्वारा रोक लगा दी गई है. साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस आशय की सूचना फोन एवं मेल से कॉलेज द्वारा भेजी जा रही है.इधर आवेदनकर्ताओं में मायूसी छायी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >