मंडलकारा में कैदियों के बीच मारपीट, पांच घायल

मधुबनी : मंडलकारा रामपट्टी में वर्चस्व को लेकर गुरुवार को कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गये. मारपीट में दोनों गुटों के पांच कैदी घायल हो गये. घटना सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब बैरक से कैदियों को बाहर निकाला जा रहा था. आरोप है कि हत्या के आरोप में जेल में […]

मधुबनी : मंडलकारा रामपट्टी में वर्चस्व को लेकर गुरुवार को कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गये. मारपीट में दोनों गुटों के पांच कैदी घायल हो गये. घटना सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब बैरक से कैदियों को बाहर निकाला जा रहा था. आरोप है कि हत्या के आरोप में जेल में बंद रामलोचन यादव पर कैदी भीम यादव के समर्थक रामचंद्र यादव, अर्जुन यादव व रामाशीष यादव ने हमला बोल दिया. देखते ही देखते दोनों के समर्थकों में हाथापाई शुरू हो गयी. झड़प होते देख जेल प्रशासन ने घंटी बजायी. सुरक्षाकर्मियों री सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गयी. जेल की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को हटाकर मामला शांत कराया. इस दौरान

मंडलकारा में कैदियों
4-5 कैदी को चोटें भी लगी, जिनका जेल में ही इलाज कराया गया.
शांत कराया गया मामला
जेल अधीक्षक सी टोप्पो ने बताया कि दो गुटों के बीच विवाद हो गया था, जिसे तत्काल शांत करा दिया गया. उन्होंने बताया कि झंझारपुर जेल से 15 दिन पूर्व आए हत्यारोपी कैदी भीम यादव के गुट ने पूर्व से बंद रामलोचन यादव पर हमला बोल दिया. इसमें दोनों पक्षों के कैदियों को मामूली चोट लगी है. हालांकि, जेल में हुए संघर्ष को लेकर राजनगर थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है.
जेल प्रशासन की सतर्कता से शांत हुआ मामला
वर्चस्व को लेकर कैदियों के
दो गुट आपस में भिड़े
घायल कैदियों का जेल में ही किया गया इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >