पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पंडौल : सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव व लक्ष्मीपुर गांव के बीच एक आम के बगीचा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला . फंदा उसी युवक के शर्ट का बना था. युवक की पहचान लुधियाना के रामअवतार के पुत्र रंजीत महतो के रुप में हुई है. मृतक की शादी सकरी थाना […]

पंडौल : सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव व लक्ष्मीपुर गांव के बीच एक आम के बगीचा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला . फंदा उसी युवक के शर्ट का बना था. युवक की पहचान लुधियाना के रामअवतार के पुत्र रंजीत महतो के रुप में हुई है. मृतक की शादी सकरी थाना के ही शुभंकरपुर गांव में हुई थी. 20 दिन पहले वह ससुराल आया था. सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया. रविवार सुबह जब कुछ महिला शौच के लिए आम के बगीचे में गई तो एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एस के गुप्ता सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. मृतक के जेब से सुसाइड नोट , आधार कार्ड व मोबाइल मिला . युवक के जेब से मिले आधार कार्ड पहचान पत्र से युवक की पहचान हो पायी. उसकी पहचान लुधियाना निवासी रामअवतार के पुत्र रंजीत महतो के रूप में हुई है.

मृतक के जेब से मिले मोबाइल में अंतिम कॉल से जानकारी लेने पर मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया की उनके पति लुधियाना के है ,जबकि मृतक का ससुराल सकरी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर है. पत्नी ने बताया कि उसके पति रंजीत महतो लाटरी का काम करते थे , बीस दिन पहले ससुराल आये थे. थानाध्यक्ष एस के गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगता है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >