बम विस्फोट से दहला मधुबनी

मधुबनी : शहर से सटे 13 नंबर गुमटी के पास राजनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोल में रविवार की रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट किया. देर रात करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गये. बम की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दो किमी […]

मधुबनी : शहर से सटे 13 नंबर गुमटी के पास राजनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोल में रविवार की रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट किया. देर रात करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गये. बम की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी. विस्फोट से आसपास के क्षेत्र थर्रा उठा. लोगों को डकैतों के आने का अंदेशा हुआ. घटना की जानकारी राजनगर व नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की.

भू-माफिया की ओर शक की सूई
विस्फोट को अंजाम देने के मामले में शक की सूई एक बार फिर भू-माफिया की ओर जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्राह्मण टोल के पास सामुदायिक भवन के समीप एक खाली प्लॉट को लेकर सालों से विवाद चला आ रहा है. काफी दिनों से भू-माफिया जमीन को हड़पने की साजिश कर रहे हैं. ऐसे में
गुमटी नंबर 13 के पास
ब्राह्मण टोल में हुई घटना
भू-माफियाओं पर बम प्लांट करवाने की आशंका
बम विस्फोट की घटना से पुलिस कर रही इनकार
कहा, शरारती तत्वों ने
फोड़ा पटाखा
टिफिन बम का हुआ इस्तेमाल
जहां बम विस्फोट हुआ है, वहां जमीन में गड्डा हो गया है. सुतली में लपेटा बम टिफिन जैसे एक डिब्बे में बंद था. टिफिन का ढक्कन घटनास्थल पर बिखरा पड़ा था. बम में बंधी रस्सी व तार भी घटनास्थल पर पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >