पूर्ण शराबबंदी और तस्करी पर लगे रोक

हरलाखी : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओ ने बुधवार को उमगांव चौक पर शराबबंदी के बावजूद हो रही शराब की बिक्री को लेकर एक बैठक का आयोजन किया़ इसका नेतृत्व कृष्णा कुमार ने किया़ पूर्ण रूप से बंदी को लेकर विचार-विमर्श किया़ कार्यकर्ताओ ने शराब का सेवन करने वाले लोगो से अपील किया कि समाज […]

हरलाखी : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओ ने बुधवार को उमगांव चौक पर शराबबंदी के बावजूद हो रही शराब की बिक्री को लेकर एक बैठक का आयोजन किया़ इसका नेतृत्व कृष्णा कुमार ने किया़

पूर्ण रूप से बंदी को लेकर विचार-विमर्श किया़ कार्यकर्ताओ ने शराब का सेवन करने वाले लोगो से अपील किया कि समाज व परिवार को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें. सरकार के द्वारा शराब का बिक्री,शराब सेवन व बेचने पर प्रतिबंध लगने के बावजूद सीमावर्ती इलाकों में तस्करी पर रोक लगाने के लिये प्रशासन से मांग किया . हरलाखी एवं बासोपट्टी प्रखंड के यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अवैध रूप से शराब पीने वाले एवं शराब बेचने वाले संबंधित सूचना वरीय अधिकारी तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा़

सीमा पर तैनात एसएसबी एवं थाना पुलिस के तैनाती के बावजूद शराब तस्करी होने पर हर बिंदुओं पर चर्चा हुई़ मौके पर प्रभारी राघवेन्द्र रमण,शाहनवाज अहमद,रणधीर कर्ण,चंदन कुमार,सूरज कुमार,दीपक कुमार,अमित कुमार,रोशन कुमार,रामप्रवेश कुमार,विमल कुमार सहित कई लोगो ने भाग लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >