वाटर वेडिंग मशीन से पानी मिलना शुरू

मधुबनी : रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को शुद्ध व ठंडे पानी के लिए इधर -उधर भटकना नहीं पड़ेगा. शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सांसद हुक्मदेव नारायण यादव द्वारा आरओ वाटर वेडिंग मशीन की शुरुआत की गयी. मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर फिलहाल 3 वाटर वेडिंग मशीन लगायी गयी है. जिसमें से दो […]

मधुबनी : रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को शुद्ध व ठंडे पानी के लिए इधर -उधर भटकना नहीं पड़ेगा. शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सांसद हुक्मदेव नारायण यादव द्वारा आरओ वाटर वेडिंग मशीन की शुरुआत की गयी. मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर फिलहाल 3 वाटर वेडिंग मशीन लगायी गयी है. जिसमें से दो ने काम करना शुरू कर दिया है. इसके तहत वाटर वेडिंग मशीन लगायी गयी है. वाटर वेडिंग मशीन के काउंटर पर जाकर शनिवार से यात्रियों ने पानी खरीदना शुरू कर दिया है. यह मशीन एक्वा कंपनी की लगायी गई है. यात्री काउंटर पर पहुंच कीमत अदा कर पानी ले सकते है.

कीमत इस प्रकार हैं
बिना बोतल का बोतल के साथ
300 एमएल: 1 रुपये 2 रुपया
आधा लीटर: 3 रुपये 5 रुपया
एक लीटर: 5 रुपया 8 रुपया
दो लीटर : 8 रुपया 12 रुपया
5 लीटर : 20 रुपया 25 रुपया
यात्री को होगी सुविधा
यात्रियों को अब सस्ते दर पर फील्टरर्ड पानी की सुविधा स्टेशन पर मिलेगा. उन्हें अब बोतल बंद पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
स्टेशन पर फिलहाल पानी के नल की कमी तो नहीं है, पर आरओ पानी की सुविधा नहीं थी . आरओ वाटर वेडिंग मशीन के लग जाने से यात्री शुद्ध पानी का लाभ ले सकेंगे. स्टेशन पर प्रतिदिन 5000 से ज्यादा यात्री ट्रेन से आते जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >