पांच लाख 40 हजार पशुओं के लिए मिला मात्र 26400 वैक्सीन
जिप की सात कमेटी गठित
मधुबनी : सरकार द्वारा आम जनों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचे इसके लिए जनता के प्रति उनके जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी होती है. सरकार द्वारा योजनाओं की सही निगरानी व संचालन में जनप्रतिनिधि की भागीदारी सुनिश्चित है. इस क्रम में बिहार पंचायत राज अध्यादेश के तहत जिला परिषद अध्यक्ष शीला देवी द्वारा सात समिति का गठन किया गया है. जिसमें सामान्य एवं स्थायी समिति, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति, शिक्षा समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य समिति, सामाजिक न्याय समिति,
लोक कार्य समिति व उत्पादन समिति गठित की गई है. उक्त समितियों में 7-7 सदस्य शामिल किये गये है. समान्य एवं स्थायी समिति में श्री मति शीला देवी अध्यक्ष समेत छह सदस्य है. वित अंकेक्षण एवं योजना समिति के अध्यक्ष शीला देवी व छ: सदस्य है. शिक्षा समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी बनायी गयी है. लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष संजय कुमार बनाये गये है.
सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष पद पर मो. मेराज आलम जिला परिषद उपाध्यक्ष की तैनाती की गई है. लोक कार्य समिति के अध्यक्ष खुशबु कुमारी को बनाया गया है. जबकि उत्पादन समिति का अध्यक्ष शारदा निराला को बनाया गया है. सभी सात समितियों में अध्यक्ष के अलावा 4-4 जिला परिषद सदस्य व दो-दो विशेषज्ञों को शामिल किया गया. विशेषज्ञों में विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों को शामिल किया गया है. ताकि समिति अपने कार्यो के प्रति पूर्ण जिम्मेवार रहे.
