आइपीएस में वाद-विवाद प्रतियोगिता

मधुबनी : स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल के नवम एवं दशम वर्ग में मंगलवार को क्लास के बच्चों के बीच अंतर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के विपक्ष में सुनिधि मिश्रा एवं पक्ष में कुमार पुष्पेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरे […]

मधुबनी : स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल के नवम एवं दशम वर्ग में मंगलवार को क्लास के बच्चों के बीच अंतर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के विपक्ष में सुनिधि मिश्रा एवं पक्ष में कुमार पुष्पेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

दूसरे स्थान पर वैभव कुमार झा एवं वैदही रहे. जबकि तीसरे स्थान पर मीमांशा व राहुल. इसी तरह वर्ग दशम में आयुषी एवं आस्था सिंह प्रथम, कुमार श्रेष्ठ व मयंक मिश्रा द्वितीय एवं संस्कृति तथा आकाश तीसरे स्थान पर रहे. प्रत्युष नंदन के मंच संचालन में शुरू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार सिंह ने वाद-विवाद प्रतियोगिता पर व्यापक प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.
मौके पर राकेश कुमार झा,नीरज कुमार दास, ललित नारायण दास, दीपक आनंद सहित सभी शिक्षक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राचार्य फिरोज आलम ने प्रति योगी बच्चों को उत्तरोतर विकास की शुभकामना देकर प्रोत्साहित किया.
बच्चों को िकया गया प्रोत्साहित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >