सुविधा. खाना उपलब्ध कराने के लिए संस्था का नाम तय
सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी में भरती मरीजों को मीनू के अनुसार खाना मिलेगा. इसके लिए संस्था का चयन किया गया है जो भोजन उपलब्ध करायेगी.
मधुबनी : सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी में भर्ती मरीजों के पथ्य(बीमारी के दौरान दिया जाने वाला आहार) को लेकर निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस साल ज्ञान भारती शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नामक संस्था मरीजों को पथ्य उपलब्ध करायेगी. विगत दिनों सरकार के निर्देशानुसार निविदा प्रकाशित की गयी और इसमें कई संस्थाओं ने भाग लिया. जिसमें न्यूनतम दर रहने के कारण उक्त संस्था को यह स्वीकृति दी गयी.
74 रुपये का मिलेगा पथ्य
सरकारी अस्पतालों में पथ्य उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने 100 रुपये प्रति दिन प्रति मरीज के दर से पथ्य उपलब्ध कराने के लिये निविदा प्रकाशित हुई थी. पर ज्ञान भारती शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने इससे कम दर दिये. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में 74 रुपये का पथ्य मरीजों को उपलब्ध करायी जायेगी. जबकि अनुमंडलीय अस्पताल में 75 रुपये, पीएचसी, सामुदायिक एवं रेफरल अस्पताल में 79 रुपये का पथ्य निर्धारित किया गया है.
खाने के साथ मिलेगा अंडा
मरीजों को अब नाश्ता, चाय, के साथ साथ खाने में फल, दही व मिठाई भी दिया जायेगा.
बच्चों के लिए अलग मीनू
हालांकि इसमें विशेष मरीज, जैसे डायबिटिज व बच्चों के लिये अलग मीनू निर्धारित किया गया है.
सभी सरकारी अस्पतालों में िमलेगा खाना
सुबह का नाश्ता ( 8 बजे )
पाव रोटी : 200ग्राम
दूध : 200 ग्राम
केला : 2 नग
दोपहर का खाना
चावल : 250 ग्राम
दाल : 50 ग्राम
हरी सब्जी : 100 ग्राम
दही : 50 ग्राम
मौसमी फल या मिठाई : 1 नग
चाय (3 बजे )
चाय : 150 एम एल
बिस्किट : 4 पीस
रात का खाना
आटा : 150 ग्राम
दाल : 50 ग्राम
हर सब्जी : 100 ग्राम
दही : 50 ग्राम
मीनू के अनुसार दिया जायेगा खाना
मरीजों को मेनू के अनुसार बेहतर खाना उपलब्ध कराया जायेगा. इसमें कोताही बरते जाने पर संबंधित संस्था पर कार्रवाई भी की जायेगी.
डाॅ अमरनाथ झा, सीएस
