खराब सड़क से परेशान हैं लोग

वार्ड नं. 30 के लोग जलजमाव से जूझ रहे हैं. वार्ड के अधिकतर क्षेत्रों में चार से पांच महीनों तक जलजमाव रहता है. जिससे पैदल चलना भी मुश्किल रहता है. यहां के लोग दिन के उजाले में ही सभी काम निपटा कर शाम ढ़लने से पहले ही अपने घर पहुंच जाते है. कई जगह पर […]

वार्ड नं. 30 के लोग जलजमाव से जूझ रहे हैं. वार्ड के अधिकतर क्षेत्रों में चार से पांच महीनों तक जलजमाव रहता है. जिससे पैदल चलना भी मुश्किल रहता है. यहां के लोग दिन के उजाले में ही सभी काम निपटा कर शाम ढ़लने से पहले ही अपने घर पहुंच जाते है. कई जगह पर तो सड़कों की स्थिति ऐसी है कि यह एहसास दिलाता है कि यहां कभी पक्की सड़क थी. सड़क निर्माण की दिशा में विधायक ने पहल की.

मधुबनी : शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित नगर परिषद का वार्ड न.30 के लोग जलजमाव से जूझते रहे है.
जलजमाव इसलिए क्योंकि यहां नालों की कमी है तथा जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. वार्ड के लोग बताते है कि जल निकासी के लिए आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया है. मुख्य सड़क को छोड़कर प्राय: हर गली मोहल्ले में जलजमाव से लोग जूझ रहे है. नये बोर्ड के गठन के बाद लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि यहां के लोगों को अब जल जमाव से जल्दी ही निजात मिलेगी. बरसात आते ही जलजमाव के कारण लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है. इस समस्या से लोग करीब चार महीनों तक जूझते रहे है
. ऐसा नहीं है कि नगर परिषद प्रशासन को इस बात की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों ने आवेदन के माध्यम से जल निकासी को लेकर कई बार गुहार लगा चुके है पर नप प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. वहीं वार्ड की कई सड़कों की स्थिति ऐसी है कि जहां आप पैदल भी नहीं चल सकते है. वार्ड में अब तक चार सालों में सिर्फ दो सड़कों का निर्माण 3.50 लाख की लागत से हुई है. हालांकि विधायक कोष से करीब 15 लाख की लागत से छह सड़कों का निर्माण वार्ड पार्षद के प्रयास से किया गया. चार साल में अगर जल निकासी के लिए नप प्रशासन द्वारा कोई प्रयास किया गया होता तो जलजमाव की कोई परेशानी नहीं होती.
सड़कों पर चलना मुश्किल
वार्ड न.30 के बुद्ध नगर में सड़कों के अभाव में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जलजमाव के बीच जर्जर सड़क पर चलना लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है. सड़कों के खराब रहने के कारण मुख्य सड़कों को छोड़कर इसकी कभी सफाई भी नहीं हो पा रही है. लोग बताते है कि सड़क पर लगे कीचड़ के कारण सफाई कर्मी इधर कभी भी नहीं आते है जिससे वार्ड के अधिकांश क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई है. वहीं जलजमाव के कारण महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है.
नहीं होती साफ-सफाई, चारों तरफ गंदगी का लगा अंबार
राजकुमारी देवी बताती है कि वार्ड के बुद्ध नगर कॉलोनी में जर्जर सड़क के कारण आने जाने में काफी परेशानी होती है.जर्जर सड़क पर पैदल चलना काफी परेशानी होती है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
पूनम देवी बताती है कि वार्ड में जलजमाव के कारण गंदा पानी से लोगों को गुजरना पड़ता है. सड़ांध के कारण लोगों को रहना मुश्किल हो गया है.
शीला देवी बताती है कि चापाकल की कमी के कारण पीने के पानी का अभाव रहता है. लोगों को पानी के लिए दूर जाना
पड़ता है.जिससे काफी कठिनाई हो रही है.
कैलाश यादव बताते है कि नगर परिषद की ओर से इस वार्ड में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. चापाकल व वेपर लाइट अधिकांश बंद पड़े है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.
वार्ड 30 एक नजर में
आबादी : 6000
परिवार की संख्या : 425
बीपीएल : 110
अंत्योदय : 49
मुख्य मोहल्ला: प्रगति नगर, बुद्ध नगर, बारी टोला, यादव टोला
वार्ड पार्षद : बबीता देवी
चापाकल की संख्या : बीस
खराब चापाकल : 5
वेपर लाइट : 30
खराब वेपर लाइट : 10
प्राथमिक विद्यालय : 01
प्राथमिक मकतब : 01
उच्च विद्यालय : 00
कॉलेज : 00

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >