शहर में 10 स्थानों पर दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

बकरीद आज, तैयारी पूरी मधुबनी : बकरीद त्योहार को लेकर सोमवार को बाजार में चहल पहल रहा. दिन भर इसे मनाने को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही. बकरीद के अवसर पर कुर्बानी देने की प्रथा सदियों से मनायी जाती रही है. बकरीद को इद उल जोहा के नाम से भी जाना जाता […]

बकरीद आज, तैयारी पूरी

मधुबनी : बकरीद त्योहार को लेकर सोमवार को बाजार में चहल पहल रहा. दिन भर इसे मनाने को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही. बकरीद के अवसर पर कुर्बानी देने की प्रथा सदियों से मनायी जाती रही है. बकरीद को इद उल जोहा के नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.
डीएम, एसपी ने निकाला संयुक्त आदेश: बकरीद त्योहार को लेकर जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने संयुक्तादेश निकाला है.
इस आदेश में यह निर्देश दिया गया है कि बकरीद के अवसर पर घटित घटनाओं से संबंधित सभी मुकदमा विशेष रूप से प्रतिवेदित किये जायेंगे. पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर पहुंच जायेंगे एवं वे सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्य का पालन करते हुए धर्म निरपेक्षता की भावना से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे. पुलिस एवं दंडाधिकारी को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करने का प्रयास प्रशासन करेगा.
इन स्थलों पर होगी दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति
बकरीद के मौके पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मुख्यालय के 10 स्थानों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी की स्थाई रूप से प्रतिनियुक्ति की गयी है ताकि किसी प्रकार की घटना या विवाद की स्थिति को संभाला जा सके. नगर थाना सुरक्षित में एक चार पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी के रूप में कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार कर्ण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद रहेंगे.
सिंहानिया चौक पर दंडाधिकारी सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शंभू प्रसाद यादव, बड़ा बाजार मस्जिद चौक पर परियोजना निदेशक आत्मा सुरेंद्र प्रसाद, भौआड़ा में दंडाधिकारी के रूप में शशी भूषण राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी एवं सहायक अवर निरीक्षक राधा मोहन सिंह, राघोनगर भौआड़ा में सहायक अनुमंडल पदाधिकारी मिट्टी जांच हिमाचल प्रसाद एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नारायण दास, दरगाह चौक पर वशिष्ठ नारायण चौधरी, निरीक्षक अनुसूचित जाति एवं अवर निरीक्षक भरत यादव, खर्रा खजुरी में प्रभात कुमार झा सहायक अभियंता दंडाधिकारी एवं सहायक अवर निरीक्षक अंबिका प्रसाद, सलेमपुर भिट्ठी में दंडाधिकारी विरेंद्र सिंह एवं अवर निरीक्षक सदानंद सिंह, लहेरियागंज में दंडाधिकारी शशी भूषण सिंह एवं अवर निरीक्षक रंजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
वहीं कोतवाली चौक पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सतीश चंद्र झा को दंडाधिकारी एवं अवर निरीक्षक मनसिद्ध टोपनों को स्थायी रूप से प्रतिनियुक्त की गयी है.
इसके अलावे दो गश्ती दल बनाये गये हैं. जिनमें जिला उद्यान पदाधिकारी एवं अवर निरीक्षक मनोज कुमार एवं दूसरे गश्ती दल में शालीग्राम सिंह सहायक अभियंता नलकूप को दंडाधिकारी एवं अवर निरीक्षक राजेश कुमार रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >