मधुबनी : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटना के उद्भेदन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ये बातें पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि 7 सितंबर को बेनीपट्टी थाना के त्योथ गांव से चोरी के मोटर साइकिल के साथ अपराधी बिट्टु कुमार उर्फ ओम प्रकाश झा एवं आशीष कुमार झा को गिरफ्तार किया गया .
दोनों अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान पर रूद्रपुर थाना के डुमरांव गांव से मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि अपराधी बिट्टु कुमार बेनीपट्टी थाना के एक चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है एवं मई 2016 में जमानत पर छूटा था. बरामद मोटर साइकिल का ब्यौरा देते एसपी ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल बीआर 32 डी 4068 प्लेटिना विंदेश्वर साह ग्राम ब्रह्मपुर अरेर का है.
जिसे अपराधियों के पास से बरामद किया गया. फरार अपराधी गौतम झा के घर देपुरा थाना बेनीपट्टी ग्राम भट्ठीसेर से चोरी हुई मोटर साइकिल स्पलेंडर बीआर 32 डी 1145 को उपेंद्र महतो ग्राम डुमरा थाना रूद्रपुर के लकड़ी दुकान से बरामद किया गया है. सीतामढ़ी से चोरी की गई मोटर साइकिल बीआर 30 एच 9559 के साथ अपराधी मिथिलेश पासवान को रूद्रपुर थाना के डुमरा गांव से गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि चोरी के मोटर साइकिल उद्भेदनमें बेनीपट्टी के एसडीपीओ निर्मला कुमारी इंस्पेक्टर बेनीपट्टी, थानाध्यक्ष बेनीपट्टी थाना व अरेर ने सराहनीय भूमिका निभायी है.
