अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

रहिका थाना क्षेत्र के ईजरा गांव से सत्यनारायण पासवान व गनौर पासवान को रहिका थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक युवती की मां के द्वारा अपनी पुत्री का अपहरण का मामला थाना में दर्ज करायी गयी थी. जिसमें इस दोंनो को […]

रहिका थाना क्षेत्र के ईजरा गांव से सत्यनारायण पासवान व गनौर पासवान को रहिका थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक युवती की मां के द्वारा अपनी पुत्री का अपहरण का मामला थाना में दर्ज करायी गयी थी. जिसमें इस दोंनो को भी अभियुक्ति बनाया गया था. हालांकि अभी तक लापता लड़की की बरामदगी नहीं हो सका है.
वहीं इसी गांव के रहिका थाना के वर्ष 2007 से अभियुक्ति जोगी सहनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रहिका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन फरारी अभियुक्ति की गिरफ्तारी को ले विशेष अभियान के तहत छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >