करोड़ों के गबन में मधुबनी के एसीएमओ पटना में गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी के एसीएमओ डॉ अर्जुन प्रसाद साहु को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें बुधवार की रात पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. डॉ अर्जुन प्रसाद साहू वर्तमान में मधुबनी जिला अस्पताल में एसीएमओ पद पर तैनात हैं. इसके पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पालीगंज में तैनात थे. […]

मधुबनी : मधुबनी के एसीएमओ डॉ अर्जुन प्रसाद साहु को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें बुधवार की रात पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. डॉ अर्जुन प्रसाद साहू वर्तमान में मधुबनी जिला अस्पताल में एसीएमओ पद पर तैनात हैं. इसके पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पालीगंज में तैनात थे.

पालीगंज पीएचसी में तैनाती के दौरान उनपर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है. मामले का खुलासा होने पर डॉ साहू को निलंबित कर दिया गया था.

सीएस डॉ अमरनाथ झा ने बताया कि मुझे सरकार की ओर से डॉ अर्जुन प्रसाद साहू के करोड़ों रुपये गबन मामले में निलंबन का आदेश मिला है. गबन मामले में ही श्री साहू की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी की सूचना डॉ साहु ने खुद सीएस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >