सहेली के भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मधुबनी : बिस्फी थाना के भगौती गांव की 16 वर्षीय लड़की से सहेली के भाई द्वारा शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने महिला थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार गांव के ही उसकी […]

मधुबनी : बिस्फी थाना के भगौती गांव की 16 वर्षीय लड़की से सहेली के भाई द्वारा शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने महिला थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार गांव के ही उसकी सहेली के भाई मो. युसुफ द्वारा पिछले चार माह से शादी के लिए दबाव बनाया गया. आरोपी उसे रमजान के बाद शादी करने की बात कह मामले को टालता रहा.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मो. युसुफ अपनी बहन जो उसकी सहेली है को उसे बुलाने भेजता था और जब पीड़िता उसके घर जाती थी तो उसकी सहेली व उसकी मां घर से बाहर बकरी चराने चली जाती थी. ईद त्योहार के बाद 11 जुलाई को जब पीड़िता द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया तो शादी से इंकार कर उसके साथ मारपीट किया गया. पीड़िता ने इस मामले मे मो. युसुफ, उसके पिता मो. युनुस, सहजादी खातून, तरन्नुम व मो. जुबैर को आरोपित बनाया है. पीड़िता का 164 का बयान न्यायालय में हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >