पंडौल : थाना क्षेत्र के बेलाही फतेहपुर स्थित राम जानकी मंदिर से रविवार की रात चोरो ने द्रव की बनी देवी देवताओं की मूर्ति चोरी कर ली है . पंडौल थाना में दर्ज प्राथमिकी में मंदिर के प्रभारी महंथ राजवीर दास बताया है कि रविवार की रात जब वे मंदिर के पूरब स्थित भवन के बरामदे पर सो रहे थे तो रात के करीब बारह बजे मंदिर के पूर्व कर्मी गोरख मंडल को मंदिर परिसर से बाहर निकलते देखा.
सीता, राम व लक्ष्मण की कीमती मूर्ति चोरी
पंडौल : थाना क्षेत्र के बेलाही फतेहपुर स्थित राम जानकी मंदिर से रविवार की रात चोरो ने द्रव की बनी देवी देवताओं की मूर्ति चोरी कर ली है . पंडौल थाना में दर्ज प्राथमिकी में मंदिर के प्रभारी महंथ राजवीर दास बताया है कि रविवार की रात जब वे मंदिर के पूरब स्थित भवन के […]

सुबह उठने पर देखा की मंदिर से सीता राम व लक्ष्मण की बहुमूल्य मूर्तियां गायब है. इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन से दिया. दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया है की मंदिर के पूर्व महंथ के यहां गोरख मंडल काम किया करता था. पूर्व महंथ के मौत के बाद गोरख मंडल महंथ बनना चाहता था.
जिसके लिए उसने काफी प्रयास भी किया था . तब से वह किसी न किसी बहाने मंदिर को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रहा था. वर्तमान महंथ राजवीर दास ने मंदिर की मूर्ति की चोरी के लिए गोरख मंडल को दोषी ठहराते हुए पुलिस से कार्यवाई की गुहार लगायी है . थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया की मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.