प्रीमियम प्वाइंट का उद्घाटन

मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. यह आम जनता के जीवन सुरक्षा के साथ रुपये की सुरक्षा की गारंटी देता है. उक्त बातें मधुबनी शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक रेवती रमण झा ने श्याम सुंदर सिंह के द्वारा लिये गये प्रीमियम प्वाइंट के उदघाटन के […]

मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. यह आम जनता के जीवन सुरक्षा के साथ रुपये की सुरक्षा की गारंटी देता है. उक्त बातें मधुबनी शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक रेवती रमण झा ने श्याम सुंदर सिंह के द्वारा लिये गये प्रीमियम प्वाइंट के उदघाटन के अवसर पर कही.

उद्घाटन में प्रबंधक विक्रय रवि शंकर चौधरी ने कहा कि बीमा धारक के सुविधा के लिए कंपनी ने प्रीमियम प्वाइंट खोल कर एक बेहतर काम किया है. यहां पर आसानी से लोग अपना प्रीमियम जमा कर सकते हैं.
वहीं प्रबंधक प्रशासनिक पी मिश्रा ने कहा कि बीमा कंपनी बीमा धारक के सुविधा के लिए और कई योजना ला रही है. उदघाटन के अवसर पर अभिकर्ता रविंदर झा, प्रसन्न झा, गुणानंद ठाकुर, ब्रजेश कुमार, अशोक ठाकुर, अंकिता कुमारी, सहायक संजीव कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, गंगा साफी, सुधीर कुमार झा, संजय ठाकुर, संजय झा सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >