अगलगी . जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आग ने मचाया तांडव, 25 लाख की संपत्ति राख

दो दर्जन परिवारों का उजड़ा आशियाना कलुआही के मलमल गांव में अगलगी में आठ घर जल कर राख मधुबनी : जिले के विभिन्न भागों में सोमवार को हुए अगलगी में करीब दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया. इसमें करीब 25 लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति बतायी जा रही है. […]

दो दर्जन परिवारों का उजड़ा आशियाना

कलुआही के मलमल गांव में अगलगी में आठ घर जल कर राख
मधुबनी : जिले के विभिन्न भागों में सोमवार को हुए अगलगी में करीब दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया. इसमें करीब 25 लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी के बरहा गांव में करीब दस घर जल कर राख हो गया. जिसमें 15 लाख से अधिक की संपत्ति भी जल कर राख हो गयी है. वहीं कलुआही के मलमल गांव में अगलगी में आठ घर जल कर राख हो गया.
इसमें भी पांच लाख से अधिक की क्षति बतायी जा रही है. वहीं मधेपुर प्रखंड के भगता गांव में पांच घर व नीमा गांव में पांच घर जल गया. इसमें भी लाखों की क्षति हुई है. प्रशासन पीडि़त परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के दिशा में पहल कर रही है.
मधेपुर में अगलगी में दस घर सहित लाखों की क्षति : मधेपुर. मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव व भगता गांव में सोमवार को अगलगी में दस घर सहित करीब दस लाख की परिसंपत्ति जल कर राख हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार नीमा गांव में दोपहर करीब तीन बजे चिंगारी से राम शरण यादव के घर में आग लग गयी. इसके बाद अनिल यादव, सुनिल यादव, धर्मेंद्र यादव व राज कुमार यादव के घर में भी आग लग गयी. जिसमें घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. इसी प्रकार भगता गांव मंे भी शिवकुमार यादव, श्रवण यादव, विजय यादव, अरविंद यादव, सीताराम यादव के घर मंे आग लग जाने से घर सहित लाखों की क्षति हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >