राशि का समायोजन नहीं करने वाले एचएम पर होगी प्राथमिकी

मधुबनी : पूर्व के वित्तीय वर्षों में विद्यालय निर्माण के लिए अग्रिम राशि का समायोजन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी . उक्त निर्देश जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने समाहरणालय के सभा कक्ष में सर्वशिक्षा अभियान के समीक्षा बैठक में दिया. डीएम ने शिक्षा विभाग के नोडल पदाधिकारी वरीय समाहर्ता […]

मधुबनी : पूर्व के वित्तीय वर्षों में विद्यालय निर्माण के लिए अग्रिम राशि का समायोजन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी . उक्त निर्देश जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने समाहरणालय के सभा कक्ष में सर्वशिक्षा अभियान के समीक्षा बैठक में दिया. डीएम ने शिक्षा विभाग के नोडल पदाधिकारी वरीय समाहर्ता नरेश झा को निर्देश दिया कि ऐसे बीइओ जिनके पास राशि समायोजन का अधिक मामला बकाया है. उन बीइओ के विरुद्ध निलंबन का प्रस्ताव भेजें.

बावजूद अब तक 5 प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध ही प्राथमिकी दर्ज हो पाई है. जबकि 54 प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी दर्ज होना है. प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले बीइओ के खिलाफ प्रपत्र क गठित किया जाएगा. सात दिनों के अंदर प्राथमिकी दर्ज करें. शिक्षा विभाग में 65 करोड़ रुपये का समायोजन अब तक लंबित है. जिसमें वित्तीय वर्ष 2013-14 के पूर्व का ही 25 करोड़ रुपया की राशि का समायोजन लंबित है.

बैठक में डीइओ, डीपीओ, सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारी व जेई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >