नशे में धुत बेटे ने पिता की कलाई की नस काटी, मौत

बासाेपट्टी : थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के बैरहा गांव में विवाद में नशे से धुत बेटे ने धारदार चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बैरहा गांव में करीब नौ बजे दो भाई महेश मंडल व नरेश मंडल के बीच पारिवारिक हिसाब को लेकर विवाद हो रहा […]

बासाेपट्टी : थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के बैरहा गांव में विवाद में नशे से धुत बेटे ने धारदार चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बैरहा गांव में करीब नौ बजे दो भाई महेश मंडल व नरेश मंडल के बीच पारिवारिक हिसाब को लेकर विवाद हो रहा था.

इसे देख पिता मुने मंडल (55) विवाद को टालने गया. इसपर नशे में धुत नरेश ने मुने के सीने पर हमला कर दिया, जिससे मुने गिर गया. इसके बाद पहले तो नरेश ने अपने पिता को पीटा, फिर चाकू से मुने के बायें हाथ की नस काट दी. इससे घटनास्थल पर ही मुने ने दम तोड़ दिया. मारपीट में नरेश ने अपने भाई महेश मंडल को भी चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में मृतक की पत्नी प्रेमा देवी के बयान पर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा गया है कि नरेश मंडल भांग-गाजा व शराब के नशे में मामूली बात पर मुने मंडल को चाकू से वार कर हत्या कर दी.
बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की
जांच कर रही है. घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया. आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >