पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल
शहर के मुख्य चौक -चौराहों पर हमेशा जाम की स्थिति
मधुबनी : शहर मुख्यालय में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है. ट्रैफिक की समस्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है. शहर में बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या, दुकान व प्रतिष्ठानों के आगे लगने वाले छोटी -बड़ी वाहन एवं सड़क पर दौड़ते व्यावसायिक वाहनों की दौड़ में शहर के मुख्य चौक -चौराहों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. यह समस्या शहर के लिए नासूर बन चुका है.
इस समस्या की ओर ना तो प्रशासनिक अधिकारियों का ही ध्यान आकृष्ट हो रहा है. ना ही परिवहन विभाग ओर ना ही नगर परिषद इस समस्या का समाधान के लिए कोई समुचित कदम उठा रहा है.
ट्रैफिक विभाग को नहीं है कार्यालय : शहर के यातायात के व्यवस्थित करने के लिए शहर में ट्रैफिक विभाग का अपना कार्यालय तक नहीं है. ट्रैफिक विभाग में एक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात पदाधिकारी को ट्रैफिक प्रभारी बनाया गया है. ट्रैफिक प्रभारी जयनंदन प्रसाद की हालत यह है कि दिन भर की भाग दौड़ के बाद जब समय मिलता है
तो वह कुछ पलों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में बैठकर समय गुजारते है. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि हालत यह है कि कार्यालय के अभाव में परेशानी तो होती है.
