जगह-जगह कचरे से हो रही परेशानीफोटो:1 परिचय: मंदिर के समीप पसरा कचरा घोघरडीहा. नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन का कोई असर नहीं दिख रहा है. नगर पंचायत मुख्यालय स्थित टावर चौक एवं महावीर मंदिर के परिसर सहित आसपास के भागों मे फैला गंदा पानी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बताते चले कि नाला के अभाव में जलनिकासी नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति नपं के विभिन्न क्षेत्रों में है. टावर चौक के समीप धार्मिक आस्था का केन्द्र महादेव एवं महावीर मंदिर परिसर सहित अगल- बगल सड़क पर फैले गंदा पानी के कारण श्रद्धालु समेत आसपास निवास करने वाले लोग नपं प्रशासन के प्रति आक्रोशित है.समय रहते अगर नपं प्रशासन उक्त समस्या के निदान के लिये कोई पहल नहीं करती है तो आक्रोशित लोगो द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाये जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है .मुख्य पार्षद शंकर झा ने कहा कि गंदगी को अविलंब हटाया जायेगा तथा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
जगह-जगह कचरे से हो रही परेशानी
जगह-जगह कचरे से हो रही परेशानीफोटो:1 परिचय: मंदिर के समीप पसरा कचरा घोघरडीहा. नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन का कोई असर नहीं दिख रहा है. नगर पंचायत मुख्यालय स्थित टावर चौक एवं महावीर मंदिर के परिसर सहित आसपास के भागों मे फैला गंदा पानी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बताते चले […]
