चुनाव. प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव ,सूर्य नारायण अध्यक्ष व महादेव प्रधान सचिव बने

प्राथमिक शिक्षक संघ िजला ईकाई का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत िकया गया. जिले में 357 डेिलगेट हैं िजन्हें वोट देने का अिधकार हैं. मधुबनी : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव रविवार को शांति पूर्वक सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन […]

प्राथमिक शिक्षक संघ िजला ईकाई का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत िकया गया. जिले में 357 डेिलगेट हैं िजन्हें वोट देने का अिधकार हैं.

मधुबनी : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव रविवार को शांति पूर्वक सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में दरभंगा प्रमंडल शिक्षक संघ अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद राय के पर्यवेक्षण में चुनाव कार्य संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 2007 से 16 तक के आय- व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जबकि दूसरे सत्र में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. जिले में 357 डेलिगेट है जिन्हें चुनाव में वोट देने का अधिकार है.
निवर्तमान जिलाध्यक्ष मौजे लाल यादव ने पुन: अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं जताई. सर्वसम्मति से डेलिगेट के सूर्य नारायण यादव अध्यक्ष व महादेव मिश्र प्रधान सचिव मनोनीत किये गये. गौरतलब हो कि श्री मिश्र 1994 से लगातार जिला प्रधान सचिव हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमेशा शिक्षकों की मान सम्मान को कायम रखने के लिए आगे रहूंगा.
उन्होंने कहा कि संघ ने हमेशा सभी कोटि के शिक्षकों के हितों की बात की है. आगे भी हितों की बात की जायेगी. वहीं संघ के 13 अन्य पदों हेतु दोनों चयनित अध्यक्ष व सचिव तथा निवर्तमान अध्यक्ष मौजे लाल यादव को मनोनयन का अधिकार दिया गया. सुरेंद्र कुमार यादव एवं दिलीप कुमार झा को वरीय उपाध्यक्ष. सूर्य प्रसाद यादव, सुमित कुमार सिंह, मो. साबिर हुसैन को उपाध्यक्ष, अरूण कुमार चौधरी एवं अखिलेश कुमार झा को उप प्रधान सचिव, निगमा नंद मिश्र, बैद्य नाथ यादव, फूल कुमार ठाकुर को
सचिव, मीना कुमारी, कोषाध्यक्ष तथा शिव नारायण राम अंकेक्षक चयनित किये गये.
मौके पर चंद्रमोहन झा, दमन कुमार ठाकुर, घनश्याम झा, दिवाकर झा, मदन झा, मनोज कुमार झा, संजय कुमार, निलेंदू कुमार, सुनिल कुमार झा, नंद किशोर झा, अखिलेश कुमार झा, आत्म प्रकाश झा, विजय कुमार झा, सुधीर कुमार कर्ण, पवन लाल कर्ण सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >