झंझारपुर : झंझारपुर के सिरखडि़या गांव में पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद में शनिवार को अहले सुबह घर में घुसकर मारपीट करने से पांच महिला समेत आठ लोग घायल है. सभी घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सिरखडि़या गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र गणेश साह, पत्नी ललीता देवी, पुत्री रीना कुमारी, पूनम कुमारी,प्रियंका कुमारी, पुत्र प्रकाश कुमार, भाई रमेश साह, और इनकी पत्नी रेखा देवी शामिल है.
सभी का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. मारपीट से घायलों के पुलिस में बयान के लिए समाचार संकलन किये जाने तक स्थानीय पुलिस को पत्र भेजा गया था. घटना के बावत बताया जाता है कि बगलगीर ने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर का सामान भी लेकर चला गया.
