18 वें दिन सराफा व्यवसायी संघ की हड़ताल

मधुबनी : जिला सर्राफा संघ एवं स्वर्णकार संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा. इस दौरान संघ सचिव केदार नाथ पटना वाले ने कहा कि दिल्ली में पदाधिकारियों से विचार विमर्श चल रहा है. वित्त मंत्री से एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क हटाने की मांग की जा रही है. साथ ही कहा […]

मधुबनी : जिला सर्राफा संघ एवं स्वर्णकार संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा. इस दौरान संघ सचिव केदार नाथ पटना वाले ने कहा कि दिल्ली में पदाधिकारियों से विचार विमर्श चल रहा है. वित्त मंत्री से एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क हटाने की मांग की जा रही है. साथ ही कहा कि जब तक उत्पाद शुल्क नहीं हटेगा हड़ताल जारी रहेगा.

साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली से मांग किया कि छोटे मोटे व्यवसायी पर भुखमरी के कगार पर आ गये हैं. जल्द से जल्द मांग पूरा कर भूखमरी से बचाएं. इस दौरान धरना को ओम प्रकाश, केदार ठाकुर, राजू राउत, विक्की, सुभाष सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >