चोरी के आरोप में होमगार्ड की पीट-पीट कर हत्या

पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र में विक्रमपुर बलिया में मंगलवार की देर रात होमगार्ड के एक जवान को चोर समझ पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान सिसौना गांव निवासी दिलीप झा के रूप में की गयी है. वह पटना में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था. पुलिस मामले की छानबीन कर […]

पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र में विक्रमपुर बलिया में मंगलवार की देर रात होमगार्ड के एक जवान को चोर समझ पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान सिसौना गांव निवासी दिलीप झा के रूप में की गयी है. वह पटना में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की रात एक बजे विक्रमपुर निवासी दीपू पासवान के घर में एक व्यक्ति घुस गया. वह घर में बंधी गाय को खोल कर ले जाने लगा. इसी बीच गृहस्वामी की नींद खुल गयी. विरोध करने पर चोर गृहस्वामी दीपू पासवान के साथ मारपीट करने लगा. बाद में घर के अन्य सदस्यों के शोर करने पर ग्रामीण जुटे व कथित चोर को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीण चोर को जमकर पीटने लगे, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
बाद में इसकी सूचना थाना को दी गयी. जब तक पुलिस मौके पर पर पहुंची, तब तक उस व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इधर मृतक होमगार्ड का भाई अशोक झा ने बताया कि मृतक दिलीप झा लाइसेंसी बंदुक को रेनुअल करा कर आने वाला था. ऐसे में वह विक्रमपुर बलिया क्यों गया, यह रहस्य व आश्चर्य की बात है. थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है.
जल्द ही घटना का असली कारण पता कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >