जिप के लिए 11 का नामांकन
पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के अंतिम दिन िबस्फी व रहिका प्रखंड के दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया.
मधुबनी : पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई. बिस्फी एवं रहिका प्रखंड के पंचायत चुनाव के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. सदर अनुमंडल अंतर्गत रहिका, कलुआही एवं खजौली प्रखंड के क्षेत्रों के लिये मंगलवार को जिप पद के लिये कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. रहिका प्रखंड के अंतिम दिन क्षेत्र संख्या 23 से ललित मुखिया,
महादेव सहनी, कौशल प्रसाद, दिलीप कुमार साह, मो. सफीउद्दीन एवं कपिलदेव मंडल ने डीसीएलआर कार्यालय में अपना नामांकन किया. वहीं क्षेत्र संख्या 25 से उषा देवी, देवकला देवी एवं रेणू देवी ने अपना नामांकन कराया. इसी तरह खजौली प्रखंड के क्षेत्र संख्या 22 से एक मात्र प्रत्याशी राम नारायण चौधरी ने नामांकन किया. जबकि एसडीओ कार्यालय कक्ष में कलुआही के एकमात्र क्षेत्र संख्या 20 से शांति देवी ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया. रहिका प्रखंड में कुल प्रत्याशियों की संख्या क्षेत्र संख्या 23 से 12 क्षेत्र संख्या 24 से 8 एवं क्षेत्र संख्या 25 से 6 ने अपना नामांकन करवाया.
