आग से दो दर्जन घर जलकर राख
मधेपुर/साहरघाट/खजौली/ लखनौर : जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार की रात व शुक्रवार के दिन में अगलगी में करीब दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया. जिसमें करीब एक लाख रुपये नकद सहित लाखों की क्षति बतायी जा रही है. सबसे अधिक क्षति मधेपुर के वीरपुर गांव में हुई. जहां शुक्रवार की दोपहर भीषण अग्निकांड हो गयी. इस अग्निकांड में डेढ़ दर्जन परिवारों का करीब दो दर्जन से अधिक घर व सामान जल कर राख हो गया. घटना में 70 हजार नकद सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार किसी ने अपने घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे का राख रख दिया था.
राख से चिनगारी से उठी तथा देखते ही देखते करीब दो दर्जन से अधिक घरों में भीषण लपटे उठने लगी. पछिया हवा के तेज झोंके के कारण आग की लपट इतनी तेज थी कि आग बुझाने में ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में फिलहाल क्षति का सही आकलन नहीं हो सका है. पर क्षति लाखों में बतायी जा रही है. घटना की सूचना तत्काल ही थाना को दी गयी. जिसके बाद मधेपुर थाना की अग्निशामक गाड़ी पहुंची.
आग इतनी तेज थी कि छोटी अग्निशामक गाड़ी से भी उस पर काबू पाने में परेशानी हुई. बाद में ग्रामीणों द्वारा चापाकल, होंड़ा आदि के सहारे आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रामाशीष कामति, बीडीओ मिथिलेश प्रसाद वीरपुर गांव पहुंच कर घंटो आग बुझाने में लगे रहे. बाद में झंझारपुर से बड़ी अग्निशामक गाड़ी पहुंच. पर तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. वहीं खजौली में एक घर, लखनौर में दो घर एवं साहरघाट में एक घर जल कर राख हो गया. जिसमें लाखों की क्षति हुई है.
इनके जले आशियाने
इस अग्निकांड में बाबू साहेब यादव, कमल यादव, विनोद यादव, विमल यादव,ज्योतिष यादव, राम पुकार यादव, राम उदगार यादव, महेंद्र यादव, योगेंद्र यादव,राम कृपाल यादव, राम बाबू यादव,कमल यादव, बाबू साहेब यादव, राम प्रवेश यादव, राम सेवक यादव, राजेंद्र यादव, रवि शंकर यादव,मो. लाल दाई देवी, मो. राम सखी देवी का घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात, नगदी, रुपये, फर्नीचर सहित लाखों की परिसंपति अग्निदेव की भेंट चढ़ गया. इस घटना में विनोद यादव की दो बकरी तथा एक बाछा के जल कर मरने की सूचना है.
जबकि एक अन्य विनोद यादव का होंडा मशीन बाबू साहेब का 40 हजार एवं विनोद यादव का 30 हजार रुपया जल कर राख हो गया. अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अग्नि पीडि़त परिवारों की सूची बनाकर नियमानुकूल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
