नाबािलग से दुष्कर्म का आरोिपत सिपाही अनिल होगा बरखास्त
मधुबनी : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित डीएम आवास पर तैनात सिपाही अनिल कुमार बरखास्त होगा. उसकी बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एसपी अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच व 164 के बयान में आरोपित पुलिस कर्मी अनिल कुमार के खिलाफ आरोप की पुष्टि हो गई […]
मधुबनी : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित डीएम आवास पर तैनात सिपाही अनिल कुमार बरखास्त होगा. उसकी बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एसपी अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच व 164 के बयान में आरोपित पुलिस कर्मी अनिल कुमार के खिलाफ आरोप की पुष्टि हो गई है.
एसपी ने बताया कि सिपाही के कुकृत्य से पुलिस की छवि आम आदमी में धूमिल हुई है. इस छवि को सुधारने के लिये सिपाही की बरखास्तगी के लिए उससे स्पष्टीकरण नोटिस उसके घर भेजा जा रहा है.
एसपी श्री अख्तर ने बताया कि 27 फरवरी को 4.15 बजे दिन से वह अपने ड्यूटी स्थल डीएम आवास से हथियार के साथ गायब था. इसको लेकर उसका वेतन रोक दिया गया है.
बरखास्तगी को लेकर पूछा गया स्पष्टीकरण
दुष्कर्म का आरोपित सिपाही अनिल कुमार व जानकारी देते एसपी.
तीन मामलों में दर्ज हुई प्राथमिकी
सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पहला नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर है. इसके तहत कांड संख्या 62/16 दर्ज कराया गया है. दूसरा नगर थाना में कांड संख्या 63/16 के तहत दर्ज कराया गया है. इसमें ड्यूटी से हथियार लेकर भागने का आरोप है.
वहीं तीसरी प्राथमिकी नालंदा थाना में कांड संख्या 27/16 दर्ज करायी गयी है. इसमें आरोपित सिपाही पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है.