इंटर परीक्षा. मोबाइल ले जाने पर है पूरी तरह पाबंदी

छठे दिन संगीत, बिजनेस स्टडी व भूगोल की हुई परीक्षा मधुबनी : इंटर की परीक्षा छठे दिन शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिये संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई. वहीं दूसरी पाली में वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिये व्यावसायिक अध्ययन […]

छठे दिन संगीत, बिजनेस स्टडी व भूगोल की हुई परीक्षा

मधुबनी : इंटर की परीक्षा छठे दिन शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिये संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई. वहीं दूसरी पाली में वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिये व्यावसायिक अध्ययन व कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिये भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई. माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से दिन भर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया.
कहीं उत्तर पुस्तिकाओं की कमी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान दिया गया. स्टैटिक दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक कदाचार रोकने के लिये हर संभव प्रयास करते रहे. महिला परीक्षार्थियों की जमकर तलाशी ली गई. कोई परीक्षार्थी मोबाइल व्हाटसएप से कदाचार नहीं करे इसके लिये परीक्षार्थियों से मोबाइल केंद्राधीक्षक कार्यालय में जमा करने को कहा गया.
1650 वीक्षकों को िमली िजम्मेदारी
लगभग 1650 वीक्षकों ने 53 परीक्षा केंद्रों पर वीक्षण का कार्य किया. सुरक्षित वीक्षकों को भी जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी में रखा गया है. जहां से कमी वाले केंद्रों पर वीक्षकों को भेजा जा रहा है. महिला वीक्षकों की विभिन्न परीक्षा केंद्रो से मांग की जा रही है. वाटसन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक ने बताया कि छह महिला वीक्षक दिये जाने से काफी राहत मिली है. अब महिला परीक्षार्थियों की तलाशी लेने में काफी सुविधा हो रही है.
चापाकल की कमी रहने के कारण परीक्षा वाले कमरों में पेयजल की व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरा के कारण अभिभावकों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं लग रहा है. पर जिन कमरों में परीक्षा हो रही है उसमें सीसीटीवी नहीं लगा है. वहां वीक्षक ही कदाचार रोक रहे हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है.
कदाचार रोकने का निर्देश
उप समाहर्ता व वरीय उपसमाहर्ता सहित पुलिस अधिकारियों को डीएम गिरिवर दयाल सिंह व एसपी अख्तर हुसैन ने संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा है. विभिन्न निजी विद्यालयों को भी परीक्षा का केंद्र बनाया गया है.
डीपीओ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान संजय कुमार ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचार रोकने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष से विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संचालन की जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >