शहरी परिवारों के लिए बनेगा समूह शौचालय

मधुबनी : नगर परिषद शहर में भूमिहीन परिवारों को भी शौचालय उपलब्ध करायेगा. ऐसे परिवारों के लिए समूह शौचालय का निर्माण कर हर परिवार के आधार पर शौचालय का आवंटन किया जायेगा. हर परिवार के लिए समूह शौचालय में से एक- एक आवंटित किया जा सकेगा. नगर विकास विभाग ने नगर परिषद को भूमिहीन परिवारों […]

मधुबनी : नगर परिषद शहर में भूमिहीन परिवारों को भी शौचालय उपलब्ध करायेगा. ऐसे परिवारों के लिए समूह शौचालय का निर्माण कर हर परिवार के आधार पर शौचालय का आवंटन किया जायेगा. हर परिवार के लिए समूह शौचालय में से एक- एक आवंटित किया जा सकेगा.
नगर विकास विभाग ने नगर परिषद को भूमिहीन परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. गौरतलब हो कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में घर- घर शौचालय भी शामिल है. नगर परिषद ने इस दिशा में शुरू कर दी है. कार्यालय सूत्रों की माने तो शहर में करीब नौ सौ भूमिहीन परिवार रहते हैं. हालांकि भूमिहिन परिवारों का नये सिरे से सर्वेक्षण कराये जाने की बात हो रही है. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वित्तीय वर्ष 2016-17 में शहरी भूमिहीन परिवारों को भी शौचालय उपलब्ध हो जायेगी.
घर-घर शौचालय
मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में शुमार घर- घर शौचालय की योजना पर काम चल रहा है. शहर में प्राथमिकता के तौर पर ऐसे पांच सौ परिवारों की सूची तैयार की गई है. जिनका शौचालय निर्माण कराया जाना है. जिसमें वैसे परिवार को शामिल किया गया है जिनके पास शौचालय नहीं है. प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर दो किस्तों में कुल 12 हजार रुपये देगी. प्रथम किस्त में 55 सौ एवं दूसरे किस्त में 65 सौ रुपये सीधे बैंक खाते में दिये जायेंगे.
समूह शौचालय से हो रही परेशानी
शहर में समूह शौचालय का निर्माण पहले भी कराया जा चुका है. 2012 में नये बोर्ड के गठन के बाद 3 कमरों वाला समूह शौचालय का निर्माण वार्ड नंबर 2 में कराया गया. जिसके रख रखाव का जिम्मा वार्ड पार्षद को दिया गया. बताया जा रहा है कि पार्षद इसके उपयोग में कथित अवैध वसूली करते हैं. हालांकि इसके उपयोग नहीं करने देने के संबंध में महिलाओं ने आंदोलन भी की है. पर वार्ड पार्षद सौ रुपये लेकर ही शौचालय का चावी देते हैं.
पारिवारिक आधार पर आवंटित
समूह शौचालय निर्माण के बाद उसको परिवार के आधार पर आवंटित किया जायेगा. इसके रख रखाव में खुलापन और पारदर्शिता बरतते नगर परिषद स्वयं सेवी संस्थानों को संबद्ध कर सकती है. नगर परिषद यह भी सुनिश्चित करेगी कि शौचालय का रख रखाव सही तरीके से हो रहा है.
रखरखाव एक चुनौती
सार्वजनिक शौचालय का रख रखाव एक चुनौती होगी. इसे ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. बताया जा रहा है कि शौचालय का निर्माण तभी किया जायेगा जब इसके रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो. उसके बाद ही समूह शौचालय का निर्माण संभव है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घर- घर शौचालय योजना सात निश्चयों में शामिल हैं. इसी के तहत भूमिहिन परिवारों को भी शौचालय उपलब्ध कराया जायेगा. भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण शीघ्र कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >