मुंडन का भोज खाने से 200 लोग बीमार

मधुबनी : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के बलनी महंथ पंचायत के पंचकुटी नवटोल गांव में मुंडन संस्कार पर आयोजित भोज खाने से करीब 200 लोग बीमार हो गये. इनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है. सभी बीमारों […]

मधुबनी : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के बलनी महंथ पंचायत के पंचकुटी नवटोल गांव में मुंडन संस्कार पर आयोजित भोज खाने से करीब 200 लोग बीमार हो गये. इनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है. सभी बीमारों का इलाज कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव के मोहन झा के पौत्र सिद्धेष झा के मुंडन को लेकर भोज का आयोजन किया गया था. ग्रामीण भोज खाने के लिए पहुंचे. भोज खाने के दो-तीन घंटे बाद से ही लोगों के पेट में दर्द होने लगा. ग्रामीणों ने बीडीओ रुपेंद्र कुमार झा को सूचित किया. जब डॉक्टरों की टीम नहीं आयी, तो एसडीओ जगदीश कुमार इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद पीएचसी प्रभारी दीपक वर्मा ने एएनएम को गांव में भेजा. अन्य लोग भी गांव पहुंचकर इलाज में लग गये. इधर, गांव में एक
मुंडन का भोज
साथ इतने लोगों के बीमार होने पर ग्रामीण सहमे हुए हैं. प्रभारी पीएचसी प्रभारी दीपक वर्मा ने बताया, ग्रामीणों की स्थिति में सुधार हो रहा है. गांव में एंबुलेंस, दवा व स्लाइन की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि लगभग बीस मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया गया है. घटना की जानकारी पर समाजसेवी डॉ सुनील कुमार झा, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. संजीव कुमार झा, कांगेस नेता भास्कर चौधरी आदि ने गांव का दौरा कर मरीजों का हाल जाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >