बीआरपी साबिर को जांचोपरांत डायट के प्राचार्य ने माना वरीय

उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना प्रभार सौंपने का आदेश जारी मधुबनी : बाबूबरही के वरीय बीआरसी को शैक्षणिक गतिविधियों व लेखा का प्रभार नहीं मिलने के कारण प्रखंड में शिक्षा विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है. डीएम व डीइओ के आदेश के बाद भी प्रभार नहीं सौंपा गया है जिससे शिक्षाविदों में रोष गहराता […]

उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना

प्रभार सौंपने का आदेश जारी
मधुबनी : बाबूबरही के वरीय बीआरसी को शैक्षणिक गतिविधियों व लेखा का प्रभार नहीं मिलने के कारण प्रखंड में शिक्षा विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है. डीएम व डीइओ के आदेश के बाद भी प्रभार नहीं सौंपा गया है जिससे शिक्षाविदों में रोष गहराता जा रहा है. कथित तौर पर बीइओ बाबूबरही को इसके लिये जिम्मेवार ठहराया जा रहा है व कहा जा रहा है कि बीइओ डीएम व डीइओ के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं.
क्या कहते हैं डीइओ
बीआरपी बाबूबरही को शैक्षणिक गतिविधियों व लेखा योजना का प्रभार सौंपने के संबंध में बीईओ को आदेश जारी किया जा चुका है. डीइओ अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश का अनुपालन नहीं करना उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >