सूखा रोग से बचायेगा सनग्रो 319

मधुबनी : सनग्रो कंपनी के तत्वावधान में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के द्वारा बैंगन के नये बीज को लेकर व्यापक रूप से चर्चाएं की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता मो. शफीक ने की. इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंगन एक नकदी फसल के रूप […]

मधुबनी : सनग्रो कंपनी के तत्वावधान में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के द्वारा बैंगन के नये बीज को लेकर व्यापक रूप से चर्चाएं की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता मो. शफीक ने की. इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंगन एक नकदी फसल के रूप में जाना जाता है.

यहां की मिट्टी इस फसल के लिये काफी उपयोगी है.

इसके बाद भी किसानों लाभ नहीं मिल पाता है. किसान जानकारी के अभाव में ऐसे बीज का चयन कर लेते हैं जिसमें कीड़े के प्रकोप तेजी से होता है. किसानों के मेहनत व लागत दोनों खराब हो जाता है और किसान आर्थिक रूप से घाटे में चले जाते हैं. पर सनग्रो कंपनी ने किसानों की इस समस्या को देखते हुए ऐसे बीज को बाजार में लाया है जिस पर कीड़े को प्रकोप नहीं हो सकता है. कहा कि पूर्व में भी कंपनी ने प्रमाणित बीज 704 लाया था. जिसे किसानों ने काफ सराहा.
अब कंपनी ने नये प्रभेद 319 को लाया है.
यह किसानों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होगा. कहा कि 319 प्रभेद पर सूखा रोग का प्रकोप नहीं हो सकता है. मौके पर जिले के सैकड़ों किसानों ने अपनी अपनी समस्या विशेषज्ञों के सामने रखी. मौके पर कंपनी के एरिया प्रबंधक राकेश उपाध्याय, वैज्ञानिक दुबे जी, एम के सिंह, किसान राम राजी सिंह, आशुतोष ठाकुर, सहित जिले के कई किसान व कंपनी के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >