पिछड़ा को मिले 27 फीसदी आरक्षण: हुक्मदेव

मधुबनी : भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने निजी कंपनियों में भी अब पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिये जाने की मांग की है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग द्वारा सिफारिश की गयी है कि पिछड़ा वर्ग को निजी कंपनियों में में भी 27 फीसदी […]

मधुबनी : भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने निजी कंपनियों में भी अब पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिये जाने की मांग की है.

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग द्वारा सिफारिश की गयी है कि पिछड़ा वर्ग को निजी कंपनियों में में भी 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिये. यह स्वागत योग्य है.
कहा है कि सरकारी निजी कंपनियों में भी आम लोगों की बहुत बड़ी पूंजी लगी हुई है. अनेकों प्रकार के सरकारी सहायता भी मिलती है.
ये कंपनियां कई ऐसे मामले हैं जिसमें सरकारी कंपनी जैसे ही सुविधा भी लेते हैं. पर इसमें आरक्षण नहीं दिया जाता है.
उन्होंने पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एंव जनजाति के सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय स्तर के सभी दलों से आह्वान किया है.
सभी एक जुट होकर संघर्ष करें एवं राजनैतिक मतभेदों को भुलाकर इस मांग को लेकर आगे आयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >