खतरे का सबब बना लकड़ी का खंभा

लकड़ी के क्षतिग्रस्त खंभे से हो रही विद्युत आपूर्ति मधेपुर : प्रखंड के खजूरा गांव में दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में पुराने लकड़ी के क्षतिग्रस्त खंभे के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. यह व्यवस्था उपभोक्ताओं सहित गांव के लोगों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है. गांव के लोग बिजली दुर्घटना […]

लकड़ी के क्षतिग्रस्त खंभे से हो रही विद्युत आपूर्ति

मधेपुर : प्रखंड के खजूरा गांव में दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में पुराने लकड़ी के क्षतिग्रस्त खंभे के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. यह व्यवस्था उपभोक्ताओं सहित गांव के लोगों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है. गांव के लोग बिजली दुर्घटना को लेकर सहमे रहते हैं. लोगों का कहना है कि गांव के अन्य भागों में विभाग के द्वारा बिजली का खंभा लगाकर विद्युत की आपूर्ति की जा रही है.
जबकी वार्ड संख्या 11 में वर्षों पूर्व गांव के लोगों के द्वारा उपलब्ध कराये गये लकड़ी के खंभे के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है. लकड़ी का यह खंभा कभी भी गिरकर भयंकर हादसा को अंजाम दे सकता है. गांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार पाठक, अनमोल मुखिया, महेश पाठक, उपेंद्र पाठक सहित कई बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि हमलोग प्रत्येक माह बिजली बिल का भुगतान करते है. विभाग कई बार खंभा लगाने की मांग की जा चुकी है,
लेकिन विभाग के द्वारा महज हमेशा मौखिक आश्वासन दिया जाता रहा है. इन उपभोक्ताओं का कहना था कि आंधी तूफान के समय तो गांव के लाेगों में भी भयंकर दुर्घटना की आशंका बन जाती है.
कहते हैं अधिकारी : मधेपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेइ दीपक कुमार दास ने बताया कि बीआरजीएफ सेकेंड फेज में खजूरा गांव में बिजली का खंभा लगाया जायेगा. इसके लिए गांव का सर्वें किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >