मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 जनवरी की रात में शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहृत की गयी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया. भेजा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह एएसआइ राम नाथ मिश्रा ने बताया कि अपहृता की बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर मरौना थाना क्षेत्र के भलुआही चौक से की गयी.
दो अपहृता को पुलिस ने किया बरामद
मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 जनवरी की रात में शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहृत की गयी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया. भेजा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह एएसआइ राम नाथ मिश्रा ने बताया कि अपहृता की बरामदगी गुप्त सूचना के आधार […]

बरामद अपहृता को 164 के बयान एवं मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. विदित हो कि इस अपहरण की घटना को लेकर अपहृता के पिता ने सोमवार को भेजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें छह लोगों को नामजद करते हुए कहा गया था कि उनकी पुत्री का अपहरण बहला फुसलाकर शादी की नियत से 21 जनवरी को रात्रि को कर लिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सह एएसआइ रामनाथ मिश्रा ने बताया कि अपहर्ता सहित नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
वहीं, थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से आठ माह पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया. पुलिस ने अपहृता के साथ मरौना (सुपौल) थाना क्षेत्र के मैनाटोला खुखनाहा गांव के रवि कुमार को भी हिरासत में लिया है. यह बरामदगी मधेपुर थाना के एसआइ व केस अनुसंधानक अनिल कुमार सिंह ने की. एसआइ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अपहृता को 164 के बयान के लिए झंझारपुर न्यायालय भेजा गया है. विदित हो कि अपहृता के पिता ने मधेपुर थाने में अपने पुत्री के अपहरण कर लिए जाने कि प्राथमिकी कांड संख्या 40/015 दर्ज करायी थी. इसमें अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था.