फुटबाल मैच आयोजित
राजनगर : रामपट्टी स्थित राज मैदान में आयोजित फुटबाल र्ट्नामेंट के फाइनल मैच में जयनगर के कमलाबाड़ी टीम ने एक रोमांचक मैच में पैनल्टी शूटआट के जरिये रामपट्टी को 4-2 से हराकर कप पर कब्जा जमाया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों के बीच रामपट्टी मैदान में खेले गये फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जयनगर के कमलाबाड़ी की टीम ने रामपट्टी को पहले हाॅफ तक एक गोल तक सीमित रखने में कामयाब रहा.
पहले हाॅफ में रामपटी के संजय मंडल कमलाबाड़ी के विरोध में एक गोल करने में सफल रहे. वहीं, कमलाबाड़ी की टीम पहले हाॅफ तक बचाव मुद्रा में खेलते दिखी. दूसरे हाॅफ के 10वें मिनट में कमलाबाड़ी के जगदीश यादव ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा करने में कामयाब रहे. दूसरे हाॅफ के अंत तक दोनों टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही.
पैनल्टी शूटऑट में कमलाबाड़ी की टीम जहां तीन गोल दागने में कामयाब रही. वहीं, रामपटी सिर्फ एक गोल ही कर पायी. इस तरह कमलाबाड़ी की टीम 2-4 से विजयी रही. बेहतरीन गोल करने वाले कमलाबाड़ी के जगदीश यादव को बेस्ट 20 चुना गया. वहीं, मैन आॅफ द सिरिज मीनाबाजार मधुबनी के मोती को दिया गया. रोमांचक खेल के गवाह बने मधुबनी के विधायक समीर महासेठ ने कहा कि जिस प्रकार दोनों टीमों ने खेल भावना के परिचय के साथ खेला है.
इससे लगता है कि बिहार में अब भी फुटबाल की खेलाड़ी के साथ-साथ दर्शक भी मौजूद हैं. इस मौके पर रामपट्टी के मुखिया अरुण चौधरी ने कहा कि यहां कि आम अवाम इस खेल को सफल बनाने में अपना बहुमुल्य योगदान दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ राधेश्याम झा, जीवछ महतो, उमेश सिंह, डाॅ नीरज परासर, रामवृक्ष पासवान व दिनानाथ झा
मौजूद थे.
सोठिगांव की टीम जीती
हरलाखी. प्रखंड क्षेत्र के हटवरीया बैल बजार के मैदान में बीवाइसी क्रिकेट क्लब के द्वारा टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय मुखिया शिव कुुमार ठाकुर एवं विजय मार्शल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मार्शल ने किया. मैच के पहले दिन उमगांव एवं सोठिगांव के बीच मैच खेला गया. दोनों टीम के बीच पंचायत समिति सदस्य हरि साह नें उछाल कर टास किया. यह सोठिगांव के पक्ष में आया. सोठिगांव की टीम नें पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवा कर 109 रन का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में विपक्षी टीम 12 ओवर में सभी विकेट गवांकर 45 रन पर सिमट गयी. सोठिगांव की टीम विजय रही. वहीं, मंच संचालक मुन्ना चंडियाल कर रहे थे. मौके पर सुरेश मंडल, सरपंच तलेबर मंडल, मो इरसाद, हिरा पासवान व रजनीश ठाकुर मौजूद थे.
