मधुबनी : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के दस साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में परिचर्चा आयोजित की गयी. वहीं, स्व ललित नारायण मिश्र की 94वीं जयंती जिला अध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया.
पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि स्व मिश्र गरीबों के सच्चे हितैषी थे. उन्होंने पूरे देश में रेलवे को बढ़ावा देकर विकास की लकीर बनायी है. वक्ताओं ने उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला. वहीं, मनरेगा पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम है. इससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर हो सकी.
इस दौरान वक्ताओं ने मनरेगा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. समारोह को अमानुल्लाह खान, मीणा देवी कुशवाहा, कृष्ण कांत झा गुड्डु, तैयब अंसारी, डाॅ मुनेश्वर यादव, विजय कुमार राउत, अहमद हसन दूलोर, कमरूल होदा तमन्ना, वशिष्ट झा, चंद्रकांत झा, विजय कुमार चौधरी, राम सुंदर तरैत, रणधीर सेन, ललन कुमार झा, डाॅ अनिल कुमार झा, प्रो अनिल नाथ झा, ऋषिदेव सिंह, विदेश चौधरी, सत्यनारायण ठाकुर, कपलेश्वर यादव ने संबोधित किया.
