रैफ के जवानों ने शहर में लगायी गश्त

106 बटालियन जमशेदपुर के डिप्टी कमांडेंट कर रहे थे नेतृत्व मधुबनी : रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बटालियन जमशेदपुर के डिप्टी कमानडेंट अनिल कुमार झा के नेतृत्व में जवानों ने नगर थाना क्षेत्र के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगाया. डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के […]

106 बटालियन जमशेदपुर के डिप्टी कमांडेंट कर रहे थे नेतृत्व

मधुबनी : रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बटालियन जमशेदपुर के डिप्टी कमानडेंट अनिल कुमार झा के नेतृत्व में जवानों ने नगर थाना क्षेत्र के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगाया.
डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जिले के कम्यूनल सेंसेटिव क्षेत्र के परिचयीकरण के लिए यह गश्त लगाया गया है. ताकि रैफ के जवान क्षेत्र से भलिभांति अवगत रहें एवं आपात स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाल ले.
उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला कम्यूनल रूप से सेंसेटिव जिला घोषित है. इसलिए ऐसे स्थान को चिह्नित कर उन क्षेत्रों मेंआरएएफ वे जवान क्षेत्र परिचयी करण करेंगे. इस मौके पर रैफ के जवानों के साथ सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा सहित नगर थाना के पुलिस अधिकारी भी
मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >