चुनाव प्रेक्षक ने किया दर्जनों बूथों का निरीक्षण

मधवापुर : हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए अधिकृत जन सामान्य प्रेक्षक राजीव कुमार शर्मा और व्यय प्रेक्षक एके मिश्रा ने सोमवार को मधवापुर पहुंच मुख्यालय सहित दर्जन भर बूथों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आसन्न चुनाव को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों […]

मधवापुर : हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए अधिकृत जन सामान्य प्रेक्षक राजीव कुमार शर्मा और व्यय प्रेक्षक एके मिश्रा ने सोमवार को मधवापुर पहुंच मुख्यालय सहित दर्जन भर बूथों का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने आसन्न चुनाव को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर की गयी प्रशासनिक तैयारियों का भौतिक रूप से जायजा लिया और पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये.
इस क्रम प्रेक्षक ने मध्य विद्यालय मधवापुर, मध्य विद्यालय रामपुर वृत, प्राथमिक स्कूल रामपुर कन्या, पंचायत भवन वासुकी बिहारी उत्तरी बूथ सहित दर्जन भर बूथों पर जाकर वहां की स्थिति से अवगत हुए और अगल बगल एवं मौके पर मौजूद मतदाताओं से चुनाव के दिन उपद्रवी तत्वों से होने वाले भयपूर्ण वातावरण एवं डराने धमकाने वालों के संबंध में जानकारी ली और मौके पर
मौजूद एसडीएम राजेश परिमल आरओ सह डीसीएलआर विष्णुदेव प्रसाद मंडल सहित अन्य अधिकारियों को स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भयमुक्त वातावरण बरकरार रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये. इनके जनसंपर्क अधिकारी सह एडीएसओ हरिश्चंद्र भगत, बीएओ भूपेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौजूद थे.
बेनीपट्टी. आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को ले बीडीओ डाॅ अभय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के नवकरही और बेतौना पंचायत के दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कछड़ा, मध्य विद्यालय बेतौना, सामुदायिक भवन हिब्बा, मध्य विद्यालय नवकरही व नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बुढ़वन समेत कई बूथों पर जाकर संबंधित कर्मियों को शौचालय, बिजली, पेयजल व रैंप व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
साथ ही हिब्बा बूथ पर मौजूद बीएलओ को मतदाता सूची संबंधित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चत किये जाने व बूथ संबंधित प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित किये जाने की बात भी कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >