जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हुए सम्मानित

पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास : लक्ष्मेश्वर मधुबनी : विधायक लक्ष्मेश्वर राय को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष अब्दुल क्यूम को पार्टी नेतृत्व द्वारा पुन: जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पाग […]

पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास : लक्ष्मेश्वर

मधुबनी : विधायक लक्ष्मेश्वर राय को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष अब्दुल क्यूम को पार्टी नेतृत्व द्वारा पुन: जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पाग व दुपटा तथा फुल माला पहना कर स्वागत किया.

नव मनोनीत प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह विधायक लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे से उन्हें इस प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे. नेतृत्व के भरोस पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास किया जायेगा. श्री राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वाह करें.

इस मौके पर अब्दूल क्यूम ने कहा कि महागंठबंधन सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास होगा तथा संगठन को पंचायत से जिला स्तर पर सुदृढ़ करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया जायेगा. प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, डाॅ शिव कुमार यादव, अविनाश कुमार गौड़, राजीव रंजन, अहमद हुसैन, गोविंद नारायण सिंह, गुलाब साह, विजय राय, भरत चौधरी, सुधीर राय, भूपेंद्र कापड़ी, रिजवान रोमी, अवध कुशवाहा, देवेंद्र चौधरी, नवन किशोर झा, अवद्येश तिवारी, सत्यनारायण व प्रो संजीव झा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >