मधुबनी : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई मधुबनी का शिष्टमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मिला. मिलने के बाद संघ के सचिव बेचन झा ने बयान जारी कर कहा कि 29 जनवरी के वार्ता को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संघ की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए 01.07.015 के बाद जिला के जिन प्रशिक्षित उच्च माध्यमिक, माध्यमिक पुस्ताकालयध्यक्ष का सेवा काल दो वर्ष पूरा हो गया है.
उन्हें वेतन निर्धारण संबधी ग्रेड देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षकों की सेवा पुस्तिका कार्यालय में प्राप्त हो गया है. सेवा पुस्तिका को संधारित कर संबंधित विद्यालय के प्रधान को अविलंब हस्तगत कराने का आश्वासन दिया गया है. वहीं, आवंटन आते ही सभी बकाया का भुगतान करने, शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे जिला परिषद शिक्षकों को 10 फीसदी आवास भत्ता देने का भी अाश्वासन दिया गया. संघ के सचिव ने सभी विद्यालय प्रधान से आग्रह किया है
कि जो प्रधान अपने यहां के शिक्षकों की जनवरी 15 का विवरणी पांच फरवरी 16 तक डिपीओ आरएसएसए कार्यालय में जमा कर दें. वहीं, जुलाई ,15 के बाद हुए नियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण मैनुअल कर आरएमएसए के माध्यम से डीपीओ स्थापना कार्यालय में जमा करने को कहा है, ताकि उक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान हो सके.
