डाकाकांड का करें खुलासा

मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अमित कुमार जैन व डीआईजी उमाशंकर सुधांशु ने शनिवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में आइजी अमित कुमार जैन ने कहा कि हरलाखी उपचुनाव व आगामी 12 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा के मौके पर जिले […]

मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अमित कुमार जैन व डीआईजी उमाशंकर सुधांशु ने शनिवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में आइजी अमित कुमार जैन ने कहा कि हरलाखी उपचुनाव व आगामी 12 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा के मौके पर जिले भर में पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की जाय, ताकि असमाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सके.

उन्होने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सरस्वती पूजा में पूजा पंडाल संचालकों को लाइसेंस निर्गत करे. उन्होने प्रत्येक थाना में शांति समिति की बैठक कर विसर्जन का रुट निर्धारित पूर्व में ही कर लें. आईजी ने पूर्व के कांडो की समीक्षा करते हुए कहा कि लदनियां, खजौली एवं जयनगर थाना क्षेत्रों में हुए डकैती के मामले का उद्भेदन करते मामले में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करें.

अन्य जघन्य मामलों के संदर्भ में श्री जैन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांडों का अनुसंधान में तेजी लाए. बैठक में पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन, एएसपी एके पांडेय, डीएसपी सदर कुमार इंद्र प्रकाश, सहित झंझारपुर, बेनीपट्टी, फुलपरास एवं जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >